शिमला 04 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य के विकास एवं उन्नति में उनसे सहयोग का आग्रह किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।










