/बद्दी के युवक से ऑन लाईन काम देने के नाम पर एक लाख अठारह हजार रूपऐ की ठगी ।

बद्दी के युवक से ऑन लाईन काम देने के नाम पर एक लाख अठारह हजार रूपऐ की ठगी ।

पुलिस थाना बद्दी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
नालागढ 10 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन के थाना बद्दी के अन्तर्गत वर्धमान कालौनी में रह रहे महावीर प्रसाद का पुत्र नीरज कुमार ऑन लाईन ठगी करने वालो का शिकार हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक जालसाजो ने ऑन लाईन काम देने के नाम पर नीरज कुमार पुत्र श्री महावीर प्रसाद निवासी वर्धमान कलौनी तह0 बद्दी जिला सोलन हि0प्र0 से एक लाख 18 हजार रूपए ठग लिए और नीरज कुमार को कोई काम न मिलने के बाद एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है जिसकी शिकायत उसने बद्दी पुलिस को की ।

नीरज कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना बद्दी में एक अभियोग पंजीकृत किया गया कि जालसाजों द्वारा ऑनलाईन काम देने की तर्ज पर इससे 1,18,000/. रुपेय की ठगी की है । इस बात की पुष्टि करते हुए उप पुलिस अधीक्षक प्रियांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।