लोगो ने विभाग के अधिकारियो का किया आभार व्यक्त
सोलन (अर्की ) 11 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

हिमाचल में पिछले कई दिनो से आई आपदा के चलते हिमाचल के कई रोड आज भी बन्द पडे है लेकिन लोक निर्माण विभाग अर्की की नई टीम ने अर्की में काफी मार्ग खोल दिए है और बन्द पडे बाकि मार्ग जल्दी ही खोलने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है ।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले महीने करीब 10 तारीख से शिमला येर बस सरयांज ऐर रोड के बन्द होने के कारण अपने गंतव्य तक नही पहुंच पा रही थी लेकिन आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो ने स्वय मौके पर पहुंच कर इस रोड को खुलवा दिया है ।

यहां आए लोक निर्माण विभाग के एस .डी .ओ. सुरेश गुप्ता तथा कनिष्ठ अभियन्ता ने बताया कि आज सरयांज येर मार्ग को बस के लिए खोल दिया गया है । उन्होने बताया किय यह रोड अभी तक ठेकेदार के सपूर्द है लेकिन लोगो की दिक्कतो को देखते हुए विभाग ने अपनी जेसीबी से इस रोड को खुलवाया है । उन्होने बताया कि यहां पर रोड में वाधा बनी चटान को तोडने के लिए भी कार्यवाही की जा रही है जिस से यहां यातायात की समस्या से स्थाई निजात मिल जाएगी । लोगो ने विभाग के अधिकारियो का आभार व्यक्त किया है ।










