/आबकारी एवं कराधान विभाग में बड़ा फेरबदल।

आबकारी एवं कराधान विभाग में बड़ा फेरबदल।


शिमला 2 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

आबकारी एवं कराधान विभाग में गत दिवस बड़ा फेरबदल किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विभाग के 34 आबकारी एवं कराधान इंस्पेक्टर, सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी, के तबादले किए हैं। इस संबंध में आबकारी एवं कराधान आयुक्त डा. युनूस द्वारा आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेशों के मुताबिक एएसटीईओ अर्की सर्कल अंकुश चौहान को ऊना सर्कल, एसटीईओ दलबीर सिंह को ईटीआई ऊना, एसटीईओ दया राम भारद्वाज को एमपीबी बद्दी से चौपाल सर्कल, एएसटीईओ देवेंद्र सिंह को ईटीआई ऊना से ज्वाली सर्कल, एएसटीईओ धर्मपाल धीमान को देहरा सर्कल से मंडी सर्कल-3 में तैनाती दी गई है।


एएसटीईओ मनोज कुमार-1 को बंगाणा सर्कल से चम्बा सर्कल, एएसटीईओ नील चंद को ईटीआई (एक्साइज) कुल्लू से ईटीआई/ एएसटीईओ (एक्साइज) मंडी, एएसटीईओ पालू राम विमल को कल्पा सर्कल से धर्मपुर सर्कल सोलन, एएसटीईओ पप्पू कुमारी को कुमारसैन सर्कल से ईटीआई बिलासपुर भेजा है।

उधर एएसटीईओ दिनेश शर्मा को मैहतपुर सर्कल-2 से नूरपुर सर्कल-2, एएसटीईओ गौरव कुमार कौंडल को मैहतपुर सर्कल-1 से बद्दी सर्कल-2, एएसटीईओ जॉनी चौधरी को सुजानपुर सर्कल से मनाली सर्कल (लग्जरी टैक्स), एएसटीईओ मनोज कुमार-2 को बड़सर सर्कल से ईटीआई कांगड़ा तैनात किया गया।

जारी आदेशों के अनुसार एएसटीईओ पवन कुमार-1 को नालागढ़ सर्कल-2 से बैजनाथ सर्कल, एएसटीईओ प्रदीप सिंह को ईटीआई ऊना से एएसटीईओ (एक्साइज) कांगड़ा, एएसटीईओ प्रेमराज नेगी को कोटखाई सर्कल से सतौन पांवटा साहिब सर्कल, एएसटीईओ पुष्पराज को बंजार सर्कल से पालमपुर सर्कल, एएसटीईओ सुनील पठानिया को ईटीआई ऊना से ईटीआई कांगड़ा भेजा गया।

एएसटीईओ राजेश सिंह को परवाणू सर्कल-1 से एमपी बैहराल बैरियर, एएसटीईओ राकेश कुमार-4 को ईटीआई ऊना से तीसा सर्कल, एएसटीईओ राकेश कुमार-2 को कार्ड रोड सर्कल शिमला से परवाणू सर्कल-2, एएसटीईओ राकेश कुमार-3 को ईटीआई ऊना से डल्हौजी सर्कल बनीखेत, एएसटीईओ रोहिणी गुप्ता को कांगड़ा-1 से कुल्लू सर्कल तबदील किया है।

वहीं, अंडर ट्रांसफर चल रहे एएसटीईओ संजय कुमार को ईटीआई मनाली, अंडर ट्रांसफर चल रहे एएसटीईओ ध्यान सिंह को जेटी सीएसटीई (सेज) परवाणू, एएसटीईओ संजय शर्मा को कालाअंब सर्कल-2 से हमीरपुर सर्कल, एएसटीईओ तेज प्रकाश को ईटीआई ऊना से कालाअंब सर्कल-2, एएसटीईओ स्वराज ठाकुर को सुंदरनगर सर्कल-2 से ईटीआई कांगड़ा एट धर्मशाला नियुक्ति दी गई।

एएसटीईओ बलदेव सिंह को लोअर बाजार सर्कल शिमला से कंडाघाट सर्कल, एएसटीईओ भूपिंद्र सिंह कश्यप को एएसटीईओ एक्साइज नाहन से लोअर बाजार सर्कल शिमला, एएसटीईओ कुलदीप कुमार को राजगढ़ सर्कल से मालरोड सर्कल शिमला, सुलक्षणा आचार्य को मालरोड सर्कल शिमला से सोलन सर्कल-2 तैनाती दी गई है।
इसी तरह से एएसटीईओ फूल चंद को ईटीआई एक्साइज सोलन से मैसर्ज हिमगिरि बैवरेजिज कालाअंब और एएसटीईओ अविनाश सिपहिया को नालागढ़ सर्कल-3 से बिलासपुर ईटीआई एक्साइज नियुक्ति किया गया।