नालागढ 02 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
नालागढ़ के एक शिक्षण संस्थान में दो छात्राओं से संस्थान प्रबन्धकों द्वारा जाति के आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस थाना नालागढ़ के अन्तर्गत स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली दो छात्राओं ने संस्थान के प्रिंसीपल व शिक्षकों के विरूद्व पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि शिक्षा संस्थान के प्रिंसीपल व अन्य शिक्षकों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके बेईज्जत किया तथा उनके साथ संस्थान में ही मारपीट की है ।
पुलिस थाना नालागढ में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज करके आगामी अन्वेष्ण आरम्भ कर दिया है।










