नालागढ 3 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में एक हिट एण्ड रन के मामले में आज एक मामला सामने आया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले महिने की 26 तारीख को बरोटीवाला के बुरंवाला में फ्रैण्डस अलॉए कम्पनी के नजदीक एक टृक चालक ने ध्रु्रव महादेव नामक व्यक्ति के उपर ट्रक चढा कर फरार हो गया था और वह मौके से फरार हो गया था।
इस बात की पुष्टि करते हुए बद्दी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आज भारतीय दण्ड संहिता की धारा 279 ,337तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।










