शिमला 14 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश लोकसभा चुनावों में पार्टी की हुई हार व उसके विश्लेषण के लिये नियुक्त दो सदस्यीय समिति पूर्व सांसद पी एल पूनियां व सांसद रजनी पाटिल आज शिमला पहुंचे।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने राज्य अतिथि गृह में उनसे भेंट की उनका स्वागत किया।

मिली जानकारी के मुताबिक कल 15 व 16 जुलाई को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अतिरिक्त चारों संसदीय क्षेत्र नेताओं पार्टी प्रत्यशियों सहित अन्य पदाधिकारियों से बैठके कर पूरी फील्ड रिपोर्ट लेंगे।