₹1,600 नकद बरामद
नालागढ़ (बद्दी), 11 अगस्त
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना मानपुरा क्षेत्र के खेड़ा में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और ₹1,600 की नकदी बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज 11 अगस्त को पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर खेड़ा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान चार व्यक्ति ताश के पत्तों से अवैध रूप से जुआ खेलते पाए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित बाबू निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), संतोष शाह निवासी गोपालगंज (बिहार), रामू निवासी खेड़ा (हिमाचल प्रदेश) तथा पंकज महतो निवासी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश के पत्ते और ₹1,600 नकद बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना मानपुरा में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।










