/बीबीएन में बढ रहे बच्चो के गायब होने के मामले ।

बीबीएन में बढ रहे बच्चो के गायब होने के मामले ।

14 वर्षीय बच्चे को बद्दी पुलिस के थाना रामशहर द्वारा सकुशल परिवार के सुपुर्द किया गया

चण्डीगढ 3 मई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में कुछ अरसे से नाबालिग बच्चो के गायब होने की घटनाए देखने को मिल रही है । पुलिस ने इस बारे में अफवाह फैलाने वालो के विरूघ्द कडी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है लेकिन पुलिस के पास आई बच्चो के गायब होने की शिकायतो में बढौतरी होने लगी है । पुलिस इस पर कार्यवाही कर रही है दर्जनो बच्चे पुलिस ने बरामद करके परिजनो को सौप दिए है ।


हाल ही में रामशहर थाना के तहत भी एक बच्चे के गायब होने के बाद पुलिस ने बरामद करके परिजनो को सौपने का समाचार मिला है ।इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस थाना रामशहर में समय शाम लगभग 5:00 बजे रवि कुमार पुत्र गांव भियूंखरी, तह० एवं थाना रामशहर, जिला सोलन (हि०प्र०) ने सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र सिमरन सिंह पिछले कल अपनी नानी के घर नालागढ़ गया था, परंतु वह वहां नहीं पहुंचा ।


पुत्र के लापता होने पर रवि कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालकर लोगों से मदद मांगी थी । इस पर रवि कुमार ने पुलिस थाना रामशहर से सहायता की मांग की । उसी दौरान, समय लगभग 7:30 बजे श्रीमती सिमरन निवासी रूपनगर (रोपड़), पंजाब द्वारा सूचना दी गई कि लापता बालक सिमरन सिंह उनके पास रूपनगर में है ।

सूचना की पुष्टि उपरांत, पुलिस टीम द्वारा लापता बालक को रूपनगर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया और उसके परिजनों को सौंप दिया गया ।