/कांग्रेस ने किया डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का अपमान – आशा परिहार

कांग्रेस ने किया डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का अपमान – आशा परिहार


सोलन (अर्की )4 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए डाक्टर भीमराव अम्बेडकर सम्मान महा सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा नेत्री जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला ।


मिली जानकारी के मुताबिक आज अर्की के वार्ड नम्बर दो की हरिजन बस्ती में आशा परिहार ने डॉक्टर भीम राम अम्बेडर के बारे में लोगो को जानकारी दी और कांग्रेस द्वारा उनके साथ किए गए अपमान के बारे में बताया ।

इस अवसर पर उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का मान सम्मान किया और आज भी उनका सम्मान किया जाता है और समय.समय पर उन्हें याद किया जाता है ।

उन्होने बताया कि कांग्रेस ने अंबेडकर का शोषण किया और उन्हे कभी सही सम्मान नही दिया और आज उनके बारे में जनमानस को भ्रमित करके अपना पक्ष साधने का प्रयास किया जा रहा है ।उन्होने लोगो के घर घर जा इस बारे में जानकारी दी ।