इस कुएं में प्रवासी युवक के डूबने से भी हुई थी मौत
सोलन (रामशहर ) 4 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
गर्मी के मौसम में पेय जल की किल्लत से निपटने के लिए रामशहर के नानक चौक पर स्थित प्राचीन कुंए की सफाई की गई ।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप से पेयजल संकट पैदा होने की आशंका के चलते युवक मंडल के तमाम सदस्य प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ सफाई करने का निर्णय लिया है ।
इसी कड़ी के तहत आज युवक मण्डल के तमाम सदस्यो द्वारा रामशहर नानक चौक के समीप प्राचीन कुएं की साफ सफाई की गई । इस प्राचीन कुएं का पानी बड़ा ही शीतल और मीठा बताया जाता है ।

याद रहे कि पिछले दिनों इस कुएं में एक प्रवासी युवक की डूबने से मौत भी हो गई थी ।जिसके चलते युवक मंडल के सदस्यों ने इस कुआं के साफ़ सफाई करने का पूरा जिमा अपने कंधों पर लिया और इस कुएं पर लोहे का ढक्कन एवं जाल भी लगाई जा रही है। ताकि लोग इस कुएं का पानी पीने के लिए इस्तेमाल कर सके और कोई अज्ञात व्यक्ति एवं बच्चा इसमें गिरने और डूबने से बच सके।
इस कार्य में युवक मंडल के अध्यक्ष चेतन शर्मा कुलभूषण शर्मा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक वर्मा अशोक शर्मा शांति क्लिनिक अमर सिंह डॉक्टर अमर सिंह पंकज शर्मा गौरव रक्षित गोलू पोलू के अलावा कई अन्य सदस्य भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
लोगो ने बताया कि पुराने समय में जब नल नहीं हुआ करते थे तो हमारे पूर्वज इसी कुएं के पानी से गर्मियों में अपने.अपने कंठ तर किया करते थे ।







