/नालागढ एसडीएम कार्यालय के बाहर सोलन पेंशनर्स संगठनो का धरना प्रर्दशन ।

नालागढ एसडीएम कार्यालय के बाहर सोलन पेंशनर्स संगठनो का धरना प्रर्दशन ।


नालागढ 5 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

जिला सोलन पेंशनर्स एवम् वरिषठ नागरिक संगठन एवम् संघर्ष समिति ने आज यहां पेंशनरों की पांच सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए जिला सोलन के हर कोने से आये हुए संगठन के सदस्यों , हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनर्स, विद्युत् विभाग व पुलिस विभाग के पेंशनर्स के साथ मिल कर नालागढ़ लोक निर्माण विश्राम गृह से करीब 250 से भी अधिक पेंशनरों से शहर में प्रदर्शन करते हुए उपमंडल अधिकारी (सिविल) के प्रांगण म 2 घंटे का धरना दिया गया

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर संगठन के नेताओ ने मुख्यमंत्री हिमाचल के नाम पेंशनर्स एवम् वरिष्ठ नागरिक संगठन व हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्स यूनियन dh vksj ls अपनी मांगों के बारे मांग पत्र SDM नालागढ़ के द्वारा हिमाचल सरकार को भेजा,जिसमें मांग की गई कि 1-1-2016 से 31-1-2022 के सेवा निवृत कर्मचारियों के बकाया भुगतान जैसे कि उनकी संशोधित ग्रेज्युटी संशोधित लीव इनकैशमेंट संशोधित कम्प्यूटेशन आदि का भुगतान शीघ्र किया जाये।

यूनिट नालागढ़ अध्यक्ष नरेश घई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान दिए गए ज्ञापन में पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान हेतु समुचित बज़ट का प्रबंध किया जाए मंहगाई भत्ते की बकाया किश्तों को जारी किया जाए व 2 पुरानी किश्तों का एरियर भी दिया जाए। 70 वर्ष की आयु तक सेवा निवृत कर्मचारियों का 2016 से संशोधित वेतनमान का बकाया तुरंत जारी किया जाए। राज्य स्तर पर संयुक्त सलाहकार समिति का संगठन किया जाये। HRTC के पेंशनर्स को हर माह की पहली तारीख को पेंशन अदा की जाए। मार्च 2024 के बाद HRTC के रिटायर्ड पेंशनर्स को पेंशन तुरंत दी जाए 5-10,15-1 वेतन वृद्धि का Arrear HRTC पेंशनर्स को भी दिया जाए। HRTC पेंशनर्स को भी DA Arrear दिया जाए।

SDM नालागढ़ ने मांग पत्र प्रदेश सरकार को भेजने का आश्वाशन पेंशनर्स को दिया है। धरना प्रदर्शन को जिला सोलन पेंशनर्स व कल्याण संगठन के अध्यक्ष के० डी० शर्मा, उपप्रधान दलीप राणा, महासचिव जगदीश पंवर नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष नरेश घई महासचिवकैलाश राणा बरोटी वाला इकाई के प्रधान उदय राम चौधरी, अर्की यूनिट के प्रधान कृष्ण सिंह चौहान सायरी यूनिट के प्रधान बैली राम रठौर, चायल यूनिट के प्रधान हरीदत्त शर्मा, चंडी यूनिट से महासचिव हंस राज रामपति मुख्या सलाहकार नरेश शर्मा महासचिव कुठाड यूनष्टि राम लाल शर्मा वरिष्ट उपाध्यक्ष जिला सोलन रोशन लाल वर्मा, राज्य प्रतिनिधि HRTC पेंशनर्स यूनियन के प्रधान जगतार सिंह राणा पुलिस पेंशनर्सजिला सोलन के प्रधान श्याम लाल ठाकुर महासचिव सतपाल विद्युत् पेंशनर्स

यूनियन के मुरली गुप्ता ने संबोधित करते हुए हिमाचल सरकार को चेतावनी दी कि अगर पेंशनर्स की मांगे न मानी गई तो आने वाले समय में आन्दोलन को पुरे प्रदेश में तेज किया जाएगा