/पुलिस जिला बद्दी की मासिक कल्याण और अपराध समीक्षा बैठक आयोजित

पुलिस जिला बद्दी की मासिक कल्याण और अपराध समीक्षा बैठक आयोजित


सोलन (बद्दी ) 8 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस जिला बद्दी की मासिक कल्याण और अपराध समीक्षा बैठक का आज पुलिस जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में आयोजन किया गया ।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने सभी अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने की अपील की । यह बैठक पुलिस जिला बद्दी में अपराधों के नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सर्वप्रथम मासिक कल्याण बैठक में पिछली मासिक बैठक के मुद्दों के निपटारण की रिपोर्ट बारे चर्चा हुई, जिस उपरान्त प्रस्तुत सभी पुलिस कर्मचारियों की वर्तमान समस्याओं को सुनकर उनके निपटारण बारे उचित दिशा-निर्देश जारी किये गये । मासिक अपराध समीक्षा बैठक में विगत माह में हुए गंभीर अपराधों और अनसुलझे मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई ।त्वरित समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए ।पुलिस जिला बद्दी में चल रहे नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की गई ।नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जन जागरूकता अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता जताई गई ।
विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ।जिन मुकदमों में जांच लंबित है, उन्हें जल्द निपटाने के आदेश दिए गए । थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र से जुड़े राज्य की पुलिस से परस्पर संबंध स्थापित करने के लिए निर्देश दिए गए ।बार.बार अपराध करने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के आदेश दिए गए ।

इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अशोक वर्मा उप-पुलिस अधीक्षक नालागढ़,भीष्म ठाकुर और थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम लाल (मानपुरा), निरीक्षक राकेश रॉय (नालागढ़), निरीक्षक देव राज (बद्दी), उप-निरीक्षक चमन लाल (बरोटीवाला), उप निरीक्षक विनोद कुमार (रामशहर), सहायक उप निरीक्षक मोहिंदर सिंह (महिला थाना) व उप निरीक्षक कृषण लाल (लाइन्स ऑफिसर बद्दी) और अन्य पुलिस इकाई प्रमुखों ने हिस्सा लिया ।