सोलन (अर्की ) 8 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
बाडादेव पांच पांडव मन्दिर के वार्षिक बाडी मेले की तैयारियो को ले कर मन्दिर समिति सरयांज बाडीधार ने 10 मई को आम सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक आागामी जून में होने वाले जिला स्तरीय बाडी मेले के आयोजन के लिए बाडादेव पांच पांडव मन्दिर समिति सरयांज की अहम भूमिका रहती है । इस साल भी मेले के सव्यवस्थित आयोजन के लिए इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है ।

शनिवार 10 मई को रखी गई इस बैठक में वार्षिक लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया जाएगा । मन्दिर समिति सरयांज इस बारे में बाडी मन्दिर परिसर में आमन्त्रित किया है । इस आम सभा का एजेंडा निम्न प्रकार से हैं :-
(1) बाड़ीधार मेला दिनांक 14,15 जून 2025 की तैयारियों बारे विशेष चर्चा।
(2) मेले के दौरान उचित व्यवस्था बनाने हेतु डियूटियां लगाने बारे।
(3) अन्य कोई भी विशेष प्रस्ताव जो आवश्यक हों।
समिति ने सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि आप सभी दिनांक 10-05-2025 को प्रातः ठीक 11:00 बजे आम सभा में शामिल होने हेतु बाड़ीधार मंदिर परिसर के मीटिंग हाल में पधारने की कृपा करें। इस दिन सभी सदस्यों के लिए लंच का प्रावधान भी बाड़ीधार में ही किया गया है







