दिल्ली 9 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
भारत ने विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 में एक मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की।
मिली जानकारी के मुताबिक वाशिंगटन डी.सी. में 5 से 8 मई 2025 तक आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन में, भारत ने पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज के नेतृत्व में एक देश चैंपियन की भूमिका निभाई।
सम्मेलन के दौरान, समावेशी, प्रौद्योगिकी-संचालित ग्रामीण शासन के मॉडल के रूप में स्वामित्व योजना और ग्राम मंच जैसी भारत की प्रमुख पहलों की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया गया।







