शिमला 13 मई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल प्रदेश के चौपाल के नेरवा में आगामी 23 मई से 25 मई तक सहजयोगा द्वारा आत्मसाक्षात्कार निशुल्क अनुभव प्रचार प्रसार के लिए हिमाचल सहज सामुहिकता ने निर्णय लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक सहजयोगा वह योग है जो प्रत्येक आदमी के साथ जन्मा है और आत्मा और परमात्मा के मिलन का अनुभव जिसको आत्मसाक्षात्कार कहा जाता है निशुल्क करवाया जाता है ।

सहजयोगा की संस्थपिका माता निर्मला देवी द्वारा 5 मई 1970 को नारगोल में विश्व का सहस्त्रार खोला था और उसके पश्चात दुनिया के लगभग सभी देशो में मानव जाति के कल्याण के लिए सहजयोगा के माध्यम से निशुल्क बिना किसी जाति लिंग भेद के लोगो को आत्मसाक्षात्कार का अनुभव करवाया गया है । आज दुनिया के लगभग सभी देशो में सहजयोगा करने वाले सहजयोगी परमात्मा से योग कर रहे है ।

इसी कडी को आगंे चलाने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के सहजयोगियो द्वारा चौपाल के नेरवा व आसपास के क्षेत्र के लोगो के आत्मसाक्षात्कार के लिए आगामी 23 मई से 25 मई तक सहजयोगा प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित कर रहे है ।

यह जानकारी देते हुए चौपाल से कुलदीप सिंह ,रोहडू के दिनेश सिंह पाप्टा, शिमला से विनोद कपूर (बब्लू )इत्यादि ने बताया कि यह एक निशुल्क ड्राईव है जिसके तहत चौपाल के नेरवा तथा आसपास के क्षेत्रो के लोगो को निशुल्क आत्मसाक्षात्कार का अनुभव करवाया जाएगा । उन्होने बताया कि इस के लिए श्री माता जी निर्मला देवी द्वारा बताए गए तरीके से कुण्डिलीनी जागरण करवाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है । उन्होने बताया कि हिमाचल के अन्य सहजयोगी भी इस कार्य के लिए अपना समय निकाल सके तो स्वागत है ।

इस बारे में जब हिमाचल सहजयोगा ट्रस्ट के प्रदेश समन्वयक रविन्द्र कुमार मिन्हास ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो आत्मसाक्षातकार पाने के प्रति रूचि रखता हो वह सहजयोगा के टोल फ्री नम्बर 18002700800 उनके व्यक्तिगत सम्पर्क नम्बर +91 9418069411 या हिम नयन न्यूज के ब्यूरो चीफ के सम्पर्क नम्बर+ 91 94184 50853 पर किसी भी समय जानकारी प्राप्त कर सकते है ।







