शिमला 13 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
सामाजिक संस्था “कोटखाई संगीत कलामंच” के पदाधिकारी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता राजिन्दर राजटा निवासी कोलवी, ग्राम पंचायत नगान, नरेन्द्र राजटा निवासी कराल्टू, ग्राम पंचायत कलबोग, सतीश बरेटू निवासी दुनिधार, ग्राम पंचायत रत्नाड़ी, रामलाल राजटा, नीरज राजटा व राजू राजटा निवासी ज़राई, ग्राम पंचायत कलबोग ने परिवार सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि सभी को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
इस अवसर पर वीरेन्दर राजटा, सुरेश कुमार, संजू राजटा, प्राज्जुल किश्टा, यशवंत राजटा भी मौजूद रहे







