विधायक बावा हरदीप सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत।
नालागढ़ ( रामशहर)18 मई
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ तरुण गुप्ता।
रामशहर से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल रिवालसर में आज दो दिवसीय कुश्ती मेला संपन हुआ।
इस मेले में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड जम्मू कश्मीर राजस्थान गुजरात एवं साथ लगते अन्य दूर दूर राज्यों के नामी गिरामी पहलवान अपने-अपने दाव पेच का जौहर दिखाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस मेले में नालागढ़ हल्का के विधायक ने बतौर मुख्य अतिथि बाबा हरदीप सिंह ने शिरकत की ।मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अपनी नेक कमाई से मेला कमेटी को 11000 रुपए की नगद राशि भी दी ।
इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा पुलिस बल के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

मेले में बच्चों को झूलने के लिए कई किस्म के झूले , हलवाई मनियारी ,सब्जी विक्रेता एवं कई किस्म की दुकाने भिन्न-भिन्न राज्यों के व्यापारियों ने सजा रखी और लोग जमकर खरीद फरोख्त कर रहे थे।
मेले में आए हुए हजारों लोगों ने सर्वप्रथम मां छिन्नमस्तीका के चरणों में नतमस्तक होने के पश्चात भंडारा ग्रहण कर जमकर खरीद फरोख्त कर कुश्ती का आनंद लिया ।
कुश्ती के विजेता रवि रोनी पंजाब विजेता पहलवान 8100,उपविजेता गामा चमकौर साहिब को मुख्य अतिथि ने 6100 रुपए पगड़ी नगद ईनाम राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राहुल शर्मा पूर्व प्रधान एवं जिला परिषद सदस्य नंदलाल शर्मा ,कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ,रामलाल ठाकुर, भक्त राम चंदेल, मनीष शर्मा, नंदलाल शर्मा ,पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा, अशोक वर्मा ,रमन बस्सी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ एवम गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







