700 मीटर का रास्ता मरीजों और स्थानीय लोगों के लिए रोजाना की जद्दोजहद
शिमला 20 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
शिमला-5 में न्यू बैरियर को स्टेट मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल और रिहैबिलिटेशन सेंटर से जोड़ने वाली मात्र 700 मीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खस्ता है। रख-रखाव के अभाव में मरीजों, उनके तीमारदारों, अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यह सड़क पीडब्ल्यूडी डिवीजन-3 और सबडिविजन-7 के अंतर्गत आती है। स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों से बार-बार अपील करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लोगो ने मांग की है कि इस सडक का निर्माण शीर्ध किया जाए ।






