/नालागढ न्यायालय परिसर में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस ।

नालागढ न्यायालय परिसर में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस ।

नालागढ 21 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा


नालागढ न्यायालय परिसर में आज देश के दूसरे क्षेत्रो की तरह आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर नालागढ में आतंक का विरोध किया गया और इस में समाज को जागरूक रहने पर बल दिया गया ।

इस अवसर परअतिरिक्त जिला एवं सैशन जज अभय मंड्याल के ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आतंकवाद का मुकाबला करने की शपथ दिलवाई।

इस तरह की घटनाओ के प्रति समाज को जागरूक करने तथा आतंकवाद से समाज पर पडने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की गई ।

याद रहे कि आतंकवाद विरोधी दिवस पूरे देश में प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है जिस के चलते हिमाचल में भी आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया है ।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज अभय मंड्याल के ने बताया कि यह दिवस आतंकवाद और हिंसा के खतरों के बारे में सभी वर्गों के लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ.साथ व्यक्तियों समाज और pदेश पर इसके प्रभाव के बारे में भी जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है