नालागढ़ 23मई ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें NDPS अधिनियम के तहत नामजद एक आरोपी के परिवार द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई 1 बिस्वा सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक यह बुलडोजर कार्रवाई राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
NDPS एक्ट के तहत आरोपी सर्वजीत सिँह उर्फ चिम्मा पुत्र श्री खुशी राम निवासी गांव किशनपुरा डा0 गुरुमाजरा त0 बद्दी जिला सोलन हि0प्र0 व उम्र 31 के खिलाफ पूर्व में 4 ND&PS के मामले दर्ज हैं।
जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी के परिवार ने 1 बिस्वा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया था।
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा उक्त स्थल पर पहुंच कर अवैध रूप से निर्मित सम्पत्ति को राजस्व कानुन के अन्तर्गत ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई शासन के ‘अपराध मुक्त समाज’ की दिशा में एक मजबूत संदेश है कि अवैध गतिविधियों और अपराध से अर्जित संपत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक बद्दी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और NDPS सहित अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।







