नालागढ़ 24 जुलाई
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो/रजनीश ठाकुर
नालागढ़ के एक स्थानीय सरिया व्यापारी के कारखाने में जीएसटी मिस मैच को ले कर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारने का समाचार मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक,नालागढ़ में एक सरिया बनाने वाली सिद्धि विनायक कंपनी के जीएसटी मिस मैच के कारण विभाग ने मौके पर पहुंच कर जांच की और कुछ जानकारियों को एकत्रित किया ।

इस बारे में कंपनी प्रबंधक ने इस कार्रवाई को “रूटीन जांच” बताया और कहा कि जो भी दस्तावेज जीएसटी अधिकारियों ने मांगे, उन्हें दिखा दिया गया है।”
उधर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कंपनी बिना रोक-टोक सरेआम प्रदूषण भी फैला रही है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।








