बद्दी, 12 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा।
नशा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस थाना बद्दी की टीम ने शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, गुल्लरवाला में विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशा सेवन के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

टीम ने बच्चों को नशे से दूर रहने, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।








