सोलन (रामशहर) 12 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत रामशहर के अंतर्गत आने वाले सालगुआ और बहरोटा गांव के 15 परिवारों ने आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीण जगदीश चंद्र शर्मा, हेतराम, सोमनाथ, कौशल्या देवी, लीला देवी, राजू, चंदन, कृष्ण दत्त, लोक राज, बाबूराम, पिंकू, भगवान दास, राम लोक, चितामनी, नीलम और प्रवेश सहित अन्य ने आरोप लगाया कि हनुमान मूर्ति से गांव तक जाने वाला लिंक रोड पिछले 10 वर्षों से अधूरा पड़ा है। न तो वर्तमान और न ही पूर्व जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी।
ग्रामीणों ने हिम नयन न्यूज़ के संवाद दाता को बताया के इस मार्ग से किसान व बागवान अपनी नगदी फसलें और सब्जियां मंडियों तक ले जाते हैं, लेकिन सड़क अधूरी होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी उपेक्षा से आहत होकर सभी परिवारों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।








