/बद्दी की कंपनी के हिमाचली सुपरवाइजर पर प्रवासी द्वारा हमला, मुकदमा दर्ज।

बद्दी की कंपनी के हिमाचली सुपरवाइजर पर प्रवासी द्वारा हमला, मुकदमा दर्ज।

नालागढ़ 1अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन में गत दिवस बद्दी के एक हिमाचल के सुपरवाइजर को प्रवासी मजदूरों द्वारा हमला करने का मामला सामने आने से मामला उलझता ही जा रहा है ।


प्रवासियों द्वारा स्थानीय सुपरवाइजर पर हमले से लोगो में प्रवासियों के खिलाफ रोष पनपना स्वाभाविक है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ औद्योगिक नगरी बीबीएन के थाना बद्दी पुलिस को स्थानीय विपिन कुमार पुत्र आत्मा राम, निवासी बिलासपुर (हि. प्र.), हाल निवासी उपरला भुड्ड द्वारा शिकायत दी गई कि कंपनी में कार्यरत एक मजदूर बंटी पुत्र उदयवीर (निवासी उत्तर प्रदेश) ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर देर रात कंपनी गेट के निकट डंडे व रॉड से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी ने बताया कि हमले के दौरान अभियुक्त व उसके साथियों ने शिकायतकर्ता की बाइक की चाबी भी छीन ली।

इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना बद्दी में मुकदमा पंजीकृत करके शिकायतकर्ता का मेडिकल मुलाहजा करवाकर अभियोग में आगामी तफ्तीश की जा रही है।