चंडीगढ़, 13 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।
एच.एच. श्री माताजी निर्मला देवी सहजयोग ट्रस्ट, चंडीगढ़ के तत्वावधान में उत्तर भारत क्षेत्रीय युवा शक्ति सेमिनार 2025-26 का आयोजन आगामी 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। सेमिनार का स्थल महाजन भवन, सेक्टर-37C, चंडीगढ़ रहेगा।

इस तीन दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के युवा सहजयोगी भाग लेंगे। कार्यक्रम में ध्यान सत्र, प्रवचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और नववर्ष पूजन शामिल रहेंगे।

पहले दिन पंजीकरण और उद्घाटन समारोह के बाद सेमिनार सत्र होंगे। 31 दिसंबर की रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नववर्ष का स्वागत किया जाएगा, जबकि 1 जनवरी को नववर्ष पूजन और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजन समिति में मधुसूदन राव (NSYS चेयरपर्सन), सुश्री रश्मि उमाले (राष्ट्रीय युवा शक्ति संयोजक), अमित भारती (राज्य संयोजक, चंडीगढ़) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।








