सोलन 28 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
सोलन जिले के पट्टा विकास खंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायती राज चुनाव के तहत सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दोपहर 1 बजे तक विकास खंड में औसतन लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
कई पंचायतों में मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत के पार पहुंच गया, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 60 प्रतिशत के आसपास रहा। महिलाओं की भागीदारी भी उत्साहजनक रही और कई बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के बराबर रही।
प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे।







