/पीजीआईएमईआर में ग्लोबल फैटी लिवर डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

पीजीआईएमईआर में ग्लोबल फैटी लिवर डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

चंडीगढ़, 10 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

पीजीआईएमईआर के बाल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी विभाग द्वारा ग्लोबल फैटी लिवर डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और किशोरों में बढ़ते फैटी लिवर रोग (एमएएफएलडी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मरीजों, अभिभावकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सारथी पहल से जुड़े स्कूली छात्रों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों में बढ़ता मोटापा, अस्वस्थ खानपान और शारीरिक निष्क्रियता फैटी लिवर रोग के प्रमुख कारण हैं।

प्रो. साधना लाल ने कहा कि यह रोग अब बच्चों में भी तेजी से बढ़ रहा है और समय रहते रोकथाम जरूरी है।

उन्होंने स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और स्क्रीन टाइम कम करने पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह रोग कई बार बिना लक्षणों के विकसित होता है, इसलिए समय पर जांच आवश्यक है।

कार्यक्रम में संतुलित आहार, जीवनशैली सुधार और लिवर जांच जैसे उपायों की जानकारी दी गई। अंत में बच्चों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।