सोलन, 16 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 18 जून, 2026 को सोलन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र ओच्छघाट से संचालित क्षेत्रों में 18 जून को प्रातः 8:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में जटोली, मझगांव, कोठों, कुन्दला, जीरो प्वाइंट, ओच्छघाट, नौणी परिसर, नौणी बाजार, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, पंडाह, थुरान तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त शूलिनी विश्वविद्यालय, टटूल, मंझोली, क्यार, नगाली, नंदल, कालाघाट, दोलांजी, एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में लोडिंग की वास्तविक स्थिति के अनुसार विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि एवं समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।










