नालागढ़, 17 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ नयना वर्मा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीए फाइनल वर्ष के परीक्षा परिणाम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नालागढ़ की छात्रा पुष्पजीत कौर ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ग्राम झिड़ीवाला निवासी पुष्पजीत कौर ने 800 में से 683 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाते हुए टॉप सीजीपीए श्रेणी में अपनी पहचान दर्ज कराई है।

पुष्पजीत कौर की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय प्रशासन ने भी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
क्षेत्र के लोगों ने पुष्पजीत कौर को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।










