/दून विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के विकास कार्यों के लिए 1.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

दून विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के विकास कार्यों के लिए 1.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

बीबीएन, 20 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

दून विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विकास कार्यों हेतु कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

यह जानकारी सांझी करते हुए दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बताया कि यह राशि स्कूल भवनों के निर्माण, अतिरिक्त कक्षों, परीक्षा हॉल, रिटेनिंग वॉल, खेल मैदान और मरम्मत कार्यों पर खर्च की जाएगी।

स्वीकृत कार्यों में जीपीएस सुनहार में रिटेनिंग वॉल एवं खेल मैदान, जीपीएस सकरैना-द्वितीय में नए स्कूल भवन का निर्माण, जीएचएस धारू में कक्षाओं का निर्माण, जीएसएसएस घारसी में लंबित भवन कार्यों की पूर्णता, तथा पट्टा महलोग क्षेत्र के कई विद्यालयों में नए कक्षों एवं भवनों का निर्माण शामिल है।

इसके अलावा जीएसएसएस गोयला, चांदी, रामपुर और बागधालग में भवनों की मरम्मत, परीक्षा हॉल और सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाएंगे।

जीपीएस नालका (बद्दी) के लिए सर्वाधिक 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि जीपीएस बेहमांडी के लिए 15 लाख रुपये और जीपीएस बधोनीघाट के लिए 12 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक जीसीपीएस साई में विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए 4 लाख रुपये जारी किए गए हैं।