/चंबा में 1 जुलाई को एलआईसी के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

चंबा में 1 जुलाई को एलआईसी के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

चंबा, 22 जून
हिम नयन न्यूज़ ब्/यूरो /वर्मा।

जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 1 जुलाई 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा बीमा सखी योजना/एलआईसी एजेंट के 50 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आयु 18 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को चंबा क्षेत्र में कार्य करना होगा।

चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार के साथ परीक्षण एवं मूल्यांकन भी शामिल रहेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बीमा सखी योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को एलआईसी द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम वर्ष में 7 हजार रुपये प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष में 6 हजार रुपये प्रतिमाह तथा तृतीय वर्ष में 5 हजार रुपये प्रतिमाह तक प्रोत्साहन राशि देय होगी। इसके अतिरिक्त कार्य प्रदर्शन के आधार पर कमीशन एवं अन्य प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित 1 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा से संपर्क कर सकते हैं।