/औद्योगिक नगरी बद्दी में 39.90 ग्राम चिट्टा बरामद।

औद्योगिक नगरी बद्दी में 39.90 ग्राम चिट्टा बरामद।

उत्तर प्रदेश के रानीगंज का निवासी मोनू शर्मा गिरफ्तार।

बद्दी 9 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने 39.90 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दावत चौक बद्दी के पास एक किराये के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 39.90 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मोनू कुमार शर्मा पुत्र राम लखन शर्मा, निवासी गांव गौन पट्टी, डाकघर दंडुपुर मुफरीद, तहसील रानीगंज, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। बद्दी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।