/नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए मानपुरा पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए मानपुरा पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

बद्दी, 23 जुलाई ,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार जिले में नशा उन्मूलन एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने ग्राम पंचायत नंदपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में पंचायत सचिव, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभाव, नशा निवारण समितियों की भूमिका तथा नशा तस्करों के विरुद्ध सामूहिक सहयोग के महत्व पर लोगों को जागरूक किया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 का प्रभावी उपयोग करने की जानकारी देते हुए सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील की।