बेंगलुरु, 4 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
बेंगलुरु के लालबाग फ्लॉवर शो का आयोजन 6 अगस्त से 17 अगस्त तक किया जाएगा। इस अवसर पर सहजयोग का स्टॉल भी लगाया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक , श्री माताजी के आशीर्वाद से इस बार भी स्टॉल के लिए स्थान आवंटित हो गया है।
स्टॉल पहले की तरह ही फूड और शॉपिंग स्टॉल के समीप उसी क्षेत्र में रहेगा। हालांकि, स्टॉल का सटीक नंबर 6 अगस्त को निर्धारित होगा, जिसकी जानकारी संबंधित समूह में साझा की जाएगी।
आयोजकों ने सभी स्वयंसेवकों से अपनी उपलब्धता के अनुसार सेवा की योजना बनाने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सहजयोग के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार (Self Realisation) का अनुभव कराया जा सके।
बताया गया है कि फ्लॉवर शो के दौरान दुनिया भर से लाखों लोगों के लालबाग आने की संभावना है, जिससे यह आयोजन सहजयोग के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।










