/सहजयोग पर आधारित प्रश्नपत्र, MAFSU में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित

सहजयोग पर आधारित प्रश्नपत्र, MAFSU में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित


महाराष्ट्र (नागपुर) 4 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

महाराष्ट्र एनिमल एंड फिशरी साइंसेज़ यूनिवर्सिटी (MAFSU) के अंतर्गत क्रांतिसिंह नाना पाटिल कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सहजयोग अध्ययन मॉड्यूल की परीक्षा आयोजित की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक़ विद्यार्थियों ने सहजयोग विषय पर आधारित प्रश्नपत्र के माध्यम से अपनी समझ और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

यह पहल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नितिन पाटिल के नेतृत्व में शुरू की गई है। उनके मार्गदर्शन में सहजयोग को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता तथा आंतरिक शांति का विकास करना है।

विश्वविद्यालय द्वारा सहजयोग को अकादमिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाए जाने को एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। यह कदम विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।