/औद्योगिक नगरी बीबीएन के किरपालपुर में कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर।

औद्योगिक नगरी बीबीएन के किरपालपुर में कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा शिविर।

11 अगस्त ,जलाभिषेक दिवस तक चलेगी भोजन, विश्राम व चिकित्सा सुविधा।

नालागढ़ 6 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन के किरपालपुर में सावन मास में गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल गौ रक्षा दल ने सेवा एवं आश्रय शिविर स्थापित किया है।

शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, भोजन, जलपान, चिकित्सा सुविधा तथा 24 घंटे एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है।

हिमाचल गौ रक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सोनी ने बताया कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं। उनकी सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए यह शिविर शुरू किया गया है, ताकि यात्री यात्रा के दौरान कुछ समय विश्राम कर सकें तथा भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राप्त कर सकें।

गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन बिलासपुर से आए विशेष रसोइयों द्वारा बिलासपुरी धाम तैयार कर श्रद्धालुओं को परोसी जा रही है।

उन्होंने बताया कि 3 अगस्त से अब तक लगभग 1,500 कांवड़ यात्रियों को सेवा प्रदान की जा चुकी है। यह सेवा 11 अगस्त (जलाभिषेक दिवस) तक लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी की गई है तथा आपात स्थिति के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है।

इस सेवा कार्य में गौ रक्षा दल के चेयरमैन, महासचिव राम गोपाल ठाकुर, सलाहकार नरेश गोयल (पप्पू लाला), संयुक्त सचिव पुष्पिंदर धीमान, संगठन मंत्री रामपाल शर्मा, सुमित शर्मा, गुरुदेव चौधरी ,मुरलीधर गुप्ता तथा शुभम सहित अन्य स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।