बद्दी, 7 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आज विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक
बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों की नियमित समीक्षा की जाएगी और बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

इस दौरान अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, उप पुलिस अधीक्षक नालागढ़ एवं बद्दी सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।










