/आर्यंस कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सहायता जागरूकता शिविर आयोजित।

आर्यंस कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सहायता जागरूकता शिविर आयोजित।

राजपुरा, 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

आर्यंस कॉलेज ऑफ लॉ, राजपुरा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) पटियाला के सहयोग से कॉलेज परिसर में विधिक सहायता जागरूकता शिविर आयोजित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य एलएल.बी. एवं बी.ए. एलएल.बी. के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पटियाला के पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) महेश कुमार ने विद्यार्थियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता, डीएलएसए की भूमिका तथा कानूनी जागरूकता के महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी साझा की। साथ ही विद्यार्थियों से कानूनी सहायता एवं सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने कानूनी सहायता सेवाओं एवं विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से समाधान किया गया।

इस अवसर पर आर्यंस कॉलेज ऑफ लॉ की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रितिका सहित संकाय सदस्य चांदनी बजाज, कामना, समृति, खुशी एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।