सोलन 5 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत दर्ज हत्या के मामले में सोलन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान अब तक सामने आए साक्ष्यों के आधार पर अंकुश उर्फ भूरा (24) निवासी धोबीघाट, कारगिल मोहल्ला, सोलन तथा मंथन भारद्वाज (20) निवासी लक्कड़ बाजार, सोलन को 5 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने जांच के दौरान वारदात में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए चाकू और कड़े को भी बरामद कर अपने कब्जे में लिया है। घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक निरीक्षण एसएफएसएल की विशेषज्ञ टीम द्वारा करवाया गया है।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और मामले में सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








