सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
बद्दी 20 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

बद्दी की कृष्णा मार्केट में नवमी के पावन पर्व पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

मिली जानकारी के अनुसार, गौरव ट्रांसपोर्ट और श्री श्याम करियाना स्टोर की ओर से आयोजित इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आस्था और सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
नवमी के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में लोगों की भागीदारी ने धार्मिक उत्साह और सामाजिक सहयोग की भावना को दर्शाया।









