/भराड़ीघाट के दसेरन में कार पर गिरा विशालकाय पत्थर, एक की मौत, दो घायल

भराड़ीघाट के दसेरन में कार पर गिरा विशालकाय पत्थर, एक की मौत, दो घायल

सोलन (अर्की), 11 अगस्त
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भराड़ीघाट के दसेरन क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

पहाड़ी से अचानक एक विशालकाय पत्थर चलती कार नंबर एच पी 52 ए/7197 पर आ गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सोलन टी साईं दत्तात्रयेवर्मा ने बताया कि हादसे में कार नंबर एच पी 52 ए/7197 में सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति अनिल बख्शी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दरलाघाट पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के मद्देनিহmsार प्रशासन ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता के साथ यात्रा करने की अपील की है।