/स्वास्थ्य शिविर में 147 मरीजों की OPD, 23 यूनिट रक्तदान एकत्र

स्वास्थ्य शिविर में 147 मरीजों की OPD, 23 यूनिट रक्तदान एकत्र

बद्दी ब्लॉक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नालागढ़, RH सोलन और भोजिया डेंटल की टीमों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

बद्दी 28 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

बद्दी ब्लॉक के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य कार्यक्रम में नालागढ़, रीजनल हॉस्पिटल (RH) सोलन और भोजिया डेंटल की टीमों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

इस दौरान कुल 147 मरीजों की OPD दर्ज की गई, जबकि रक्तदान शिविर में 23 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान नालागढ़ और RH सोलन की टीमों ने संयुक्त रूप से 23 यूनिट रक्तदान एकत्र किया।

वहीं, मेडिकल OPD में 112 लोगों की जांच की गई तथा सभी 112 लोगों की ABHA ID बनाई गई। शिविर में ब्लड टेस्ट और हैंडहेल्ड एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।

इसके अतिरिक्त भोजिया डेंटल की OPD में 47 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान मरीजों को दंत चिकित्सा सेवाएं देने के साथ प्रिवेंटिव स्केलिंग और दांतों की सफाई की प्रक्रियाएं भी की गईं।