/पुलिस आरक्षी भर्ती के दूसरे दिन 256 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए उत्तीर्ण

पुलिस आरक्षी भर्ती के दूसरे दिन 256 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए उत्तीर्ण

676 अभ्यर्थियों ने लिया शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा में भाग।

शिमला 28 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा ।

शिमला में पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक आज दूसरे दिन कुल 676 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 256 अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण के लिए सफल घोषित किए गए।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।