बद्दी 28 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
बद्दी में आयोजित जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2026 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी गायक आलोक कुमार ने अपनी शानदार गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया।

उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया और उपस्थित लोगों ने संगीत का भरपूर आनंद लिया।

रेडक्रॉस मेले के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।










