सोलन 31 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
लोक निर्माण विभाग के परवाणू सर्किट हाउस में हेल्पर द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान जगदीश चौहान जो कि हि०प्र० लोक निर्माण विभाग परवाणू के रेस्ट हाउस बतौर हेल्पर कार्यरत था जगदीश चौहान पुत्र स्व० श्री रूप राम निवासी गांव धारडा डा०खा० प्राथा तह० कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि रेस्ट हाउस परवाणू में आत्महत्या की सूचना पर पुलिस थाना परवाणू की पुलिस टीम मौका की तस्दीक हेतू रेस्ट हाउस परवाणू पहुंची। जहाँ रेस्ट हाउस के कमरा न० 11 को खोलकर चैक किया तो कमरा के अन्दर एक व्यक्ति ने छत्त में लगे पंखे से दुपटटे का फंदा लगाकर लटका हुआ पाया गया, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मौका पर मृतक के परिवार के सदस्य व अन्य लोग भी मौजूद थे द्वारा की गई। जिनके सामने मृतक की शव को फंदे से उतार कर शव का गहनता से निरीक्षण किया जो निरीक्षण के दौरान मृतक के गले में फंदे के निशान के ईलावा कोई अन्य चोट खरोंच के निशान न पाये गये।
उन्होंने बताया कि मौका से कोई भी सुसाईड नोट आदि बरामद न हुआ। मौका पर समस्त कानुनी औपचारिकतायें पूर्ण करने के पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने हेतू ई०एस०आई० अस्पताल परवाणू ले जाया गया है।
मौका पर मौजूद मृतक के परिजनों व अन्य लोगों के ब्यान कलमबंद किये गये।
पुलिस के मुताबिक सरसरी तस्दीक / जाँच पर पाया गया कि मृतक जगदीश चौहान शादीशुदा था जिसका पिछले काफी समय से एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका पता उसके परिजनो को भी था तथा मृतक ने तैश में आकर दिनाक 30/31-07-2025 की रात को रेस्ट हाउस में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
अभी तक की जाँच पर मृतक की मृत्यु पर उसके परिजनों व अन्य लोगों ने किसी भी प्रकार का कोई शक शुबा जाहिर न किया है फिर भी मामले में जाँच जारी है।
मृतक का पोस्टमार्टम आज ही करवाया जा रहा है।
मामले में धारा 194 बी०एन० एस०एस०, 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।








