पुलिस ने गाड़ी सहित आरोपी को लिया कब्जे में।
सोलन( अर्की ) 1अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के कुनिहार में पुलिस ने गत दिवस 14 पेटी अवैध शराब बरामद करने का दावा किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुनिहार के गाँव बझोल कुनिहार के समीप एक गाड़ी के चालक ने सड़क पर कुछ सामान उतारा है, इस सुचना पर पुलिस थाना कुनिहार की टीम तुरंत मौका पर पंहुची जहाँ पर उतरा गया सामान को ले शराब की पेटियां पाई गई जो गिनती करने पर कुल 14 पेटियां शराब देशी (कुल 168 बोतलें ) पाई गई ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा उक्त शराब की पेटियों को कब्ज़ा पुलिस में लिया गया, परन्तु मौका पर कोई भी गाड़ी व व्यक्ति मौजूद न पाया गया , जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी व गाड़ी जिससे उक्त शराब को उतरा गया ,आसपास लगे CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी व गाड़ी की पहचान करके आरोपी राजेंदर सिंह पुत्र श्री करतार सिंह निवासी गाँव निचला कलोहा तहसील रकड़ जिला काँगड़ा हि०प्र० उम्र 37 वर्ष को दिनाक 01-08-2025 को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है I मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त करके कब्ज़ा पुलिस में लिया गया I आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है ।










