/दिल्ली स्थित श्री आदिशक्ति पीठ निर्मल धाम में वर्ष 2026 की पूजा घोषित।

दिल्ली स्थित श्री आदिशक्ति पीठ निर्मल धाम में वर्ष 2026 की पूजा घोषित।

नई दिल्ली 12 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

द लाइफ़ एटरनल ट्रस्ट दिल्ली द्वारा वर्ष 2026 के लिए वार्षिक पूजा कार्यक्रमों की आधिकारिक अनुसूची जारी की गई है।

इसमें वर्षभर आयोजित होने वाली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पूजाओं, हवन तथा विशेष आध्यात्मिक सेमिनारों का विस्तृत कैलेंडर शामिल है।

कार्यक्रमों की शुरुआत 21 से 23 फरवरी के तीन दिवसीय आयोजन से होगी, जिसमें श्री महाशिवरात्रि पूजा, अंतरराष्ट्रीय परम चैतन्य पूजा तथा सेमिनार शामिल हैं।

इसके बाद 1 मार्च को होली हवन का आयोजन किया जाएगा।

19 से 21 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय बर्थडे पूजा एवं सेमिनार आयोजित होगा, जबकि 3 मई को सहस्रार पूजा सम्पन्न की जाएगी।

इसके उपरांत 28 जून को श्री आदिशक्ति पूजा, 2 अगस्त को श्री आदि गुरु पूजा और 6 सितंबर को श्री कृष्ण पूजा का आयोजन प्रस्तावित है।

13 सितंबर को श्री गणेश पूजा, जबकि 11 अक्टूबर को नवरात्रि घट स्थापना और 18 अक्टूबर को नवरात्रि हवन एवं पूजा की जाएगी।

वर्ष का प्रमुख कार्यक्रम 13–15 नवंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्री महालक्ष्मी पूजा एवं सेमिनार होगा, जिसकी मुख्य पूजा 15 नवंबर को सम्पन्न होगी।

वार्षिक पूजा श्रृंखला का समापन 25 दिसंबर को क्रिसमस पूजा के साथ होगा।

ट्रस्ट ने सभी सहजयोगी भाइयों-बहनों से आग्रह किया है कि वे श्रद्धा और सामूहिकता के साथ निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा का लाभ प्राप्त करें।