/सोलन में 6.82 ग्राम चिट्टा बरामद, कोटखाई का 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

सोलन में 6.82 ग्राम चिट्टा बरामद, कोटखाई का 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

गाड़ी भी जब्त

सोलन 20 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद करने के बाद मामले में संलिप्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्तूबर 2026 को SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक किया गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान गाड़ी में सवार युवक के कब्जे से 6.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान तरुण शर्मा (30), पुत्र राजेश शर्मा, निवासी गांव व डाकखाना कोटखाई, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में 19 अक्तूबर को FIR संख्या 234/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया।

मामले की आगामी जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित गाड़ी को भी जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी को आज 20 अक्तूबर 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।