शिमला 29 जनवरी,
हिम नयन नयूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ के मीडिया प्रभारी हरीश कुमार ने प्रेस में दिए बयान में कहा है कि प्रदेशाध्यक्ष दिनेश नेगी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार चौधरी जी को संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला व उन्हें बधाई दी व शिष्टाचार भेंट की व संघ की मांगों के बारे में अवगत करवाया सउन्होंने मांग की है कि पूर्व की जयराम सरकार ने लास्ट कैबिनेट में पशुपालन विभाग में लगे वेटरनरी फार्मासिस्ट का पद नाम बदलकर जूनियर वेटरनरी इंस्पेक्टर कर दिया जिससे सूबे के कर्मचारियों में भारी रोष है उन्होंने कहा है कि 20 से 25 वर्ष नौकरी करने के उपरांत भी उन्हें जूनियर का पदनाम दिया गया जिससे कर्मचारियों में काफी रोष है उन्होंने सरकार से मांग की है कि जूनियर वेटरनरी इंस्पेक्टर वाली अधिसूचना को रद्दध् व डिनोटिफाई की जाए

दिनेश नेगी ने पशुपालन मंत्री को निदेशक पशुपालन विभाग से जल्द ही मीटिंग करने की मांग रखी व पशुपालन मंत्री ने फरवरी माह में मीटिंग करवाने का आश्वासन दिया व पशुपालन विभाग में लगे कर्मचारियों को फील्ड में आ रही समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया उन्होंने हर एक समस्या का हल करने का आश्वासन दिया उसके उपरांत प्रदेशाध्यक्ष दिनेश नेगी ने प्रदेश से दूरदराज से आए कर्मचारियों के साथ बैठक की स प्रदेशाध्यक्ष दिनेश नेगी एमहासचिव रवि पाल ठाकुर मनजीत परमार ए रजनीश गौतम व जिला कुल्लू के प्रधान संजीव भारद्वाज ने प्रमुखता से पशुपालन मंत्री से रिक्त पड़े पशु संस्थानों को जल्द भरने की गुहार लगाई










